शिक्षा

अभियान नन्हे परिंदे में चन्द्रयान 3 मिशन के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी

नन्हे परिंदे बच्चों को पुलिस ने चन्द्रयान 3 मिशन के सम्बन्ध में जानकारी दी

गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने स्लम बच्चों को शिक्षा से जोडने के उद्देश्य से चलाये जा रहे अभियान नन्हे परिंदे के क्रम में एसीपी-1 नोएडा रजनीश वर्मा द्वारा नन्हे परिंदे बच्चों को चन्द्रयान 3 मिशन के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी

कि किस प्रकार से हमारे देश के वैज्ञानिको द्वारा चन्द्रयान 3 को चॉद पर भेजा गया तथा उक्त मिशन द्वारा किये जाने वाले कार्याे से भी अवगत कराया गया। बच्चे चन्द्रयान -3 मिशन के सम्बन्ध में जानकारी पाकर उत्साहित व बहुत खुश हुये ।

बच्चों द्वारा एसीपी-1 रजनीश वर्मा को रॉ मेटेरियल द्वारा चन्द्रयान-3 का एक स्मृति चिन्ह बनाकर भेंट किया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *