उत्तर प्रदेश

किसान के बेटे विपिन चौधरी ने किया जिला का नाम रोशन , UPSC में हासिल की 538वीं रैंक

बुलंदशहर – जहांगीराबाद क्षेत्र के गांव डूंगरा जाट के एक होनहार युवा ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए जिले का मान बढ़ाया है। किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले विपिन चौधरी ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा में 538वीं रैंक हासिल कर अपने क्षेत्र और परिवार का नाम रोशन किया है। विपिन की इस सफलता की खबर मिलते ही गांव में दिवाली जैसा माहौल है और बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

विपिन चौधरी एक साधारण किसान परिवार से आते हैं। उनके पिता राजेंद्र चौधरी खेती-किसानी करते हैं और माता मंजू देवी गृहिणी हैं। विपिन ने अपनी मेधा का परिचय स्कूल के दिनों से ही देना शुरू कर दिया था। उन्होंने नगर के बी.के. पब्लिक स्कूल से इंटरमीडिएट की परीक्षा में पूरे जनपद में टॉप कर अपनी प्रतिभा साबित की थी। इसके बाद उन्होंने दिल्ली के प्रतिष्ठित सेंट स्टीफंस कॉलेज से उच्च शिक्षा प्राप्त की और फिर कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय, लंदन से भी पढ़ाई की।

पिता राजेंद्र सिंह ने बताया कि विपिन बचपन से ही मेहनती रहे हैं। उनके चयन से दादी सहाब कोर देवी का वर्षों पुराना सपना पूरा हो गया है। विपिन ने साबित कर दिया कि अगर इरादे बुलंद हों और मेहनत सच्ची हो, तो संसाधनों की कमी सफलता के आड़े नहीं आती।

विपिन की इस ऐतिहासिक सफलता पर पूरे राजोरा परिवार में खुशी की लहर है। इस अवसर पर कुलदीप चौधरी, नाहर चौधरी, नरेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, पीयूष चौधरी, सुनील चौधरी, सुभाष चौधरी, करणवीर चौधरी, श्रीपाल सिंह और भानु प्रताप सिंह सहित समस्त ग्रामीणों ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई। ग्रामीणों का कहना है कि विपिन की यह उपलब्धि क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए एक मिसाल बनेगी और उन्हें बड़े लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *